Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
इंटरनेट टिप्स तथा ट्रिक्स

टेलीग्राम अब पेड सब्सक्रिप्शन वाला होगा:इससे मीडिया और फाइल अपलोड करने की हायर लिमिट बढ़ेगी, मौजूदा यूजर्स को मिलते रहेगी फ्री सर्विस

टेलीग्राम इस महीने अपने यूजर्स के लिए एक पेड सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च करेगी। इसका नाम टेलीग्राम प्रीमियम होगा। खुद कंपनी के फाउंडर पावेल ड्यूरोव ने इस बात की जानकारी दी है। ड्यूरोव ने एक ब्लॉगपोस्ट में कहा कि जो यूजर टेलीग्राम प्रीमियम का ऑप्शन चुनेंगे, उन्हें चैट, मीडिया और फाइल अपलोड करने के लिए हायर लिमिट मिलेगी। टेलीग्राम प्रीमियम इस महीने के लास्ट में मिलेगा। लेकिन फिलहाल कीमत के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है।

अभी टेलीग्राम के 50 करोड़ मंथली एक्टिव यूजर्स
मैसेजिंग टूल सिग्नल के साथ टेलीग्राम ने अपने सबसे बड़े कंपटीटर वॉट्सऐप के साथ प्राइवेसी पॉलिसी सामने आने के बाद अपने यूजर्स में ग्रोथ देखी है। टेलीग्राम के अभी 500 मिलियन (50 करोड़) मंथली एक्टिव यूजर्स हैं और यह अपनी वेबसाइट के मुताबिक दुनिया के 10 सबसे ज्यादा डाउनलोड किए जाने वाले ऐप में से एक है। ड्यूरोव ने कहा कि वह पेड सब्सक्रिप्शन के जरिए टेलीग्राम को एडवर्टाइज की बजाय खासतौर से अपने यूजर्स से फंडेड बनाना चाहते हैं।

रेगुलर टेलीग्राम यूजर्स पर इसका क्या असर पड़ेगा?
पावेल ड्यूरोव ने कहा कि टेलीग्राम की सभी मौजूदा फीचर्स फ्री रहेंगे और आने वाले सालों में भी कई नए फ्री फीचर्स लाए जाएंगे। फ्री यूजर्स, प्रीमियम यूजर्स के भेजे गए डॉक्युमेंट्स, रिएक्शन और स्टिकर भी देख सकेंगे।

बदल जाएगी टेलीग्राम की टैगलाइन
एक हालिया रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐप डाउनलोड करने वाले यूजर में टैगलाइन देख रहे हैं- “टेलीग्राम हमेशा के लिए मुफ्त रहेगा, नो एड नो फीस”। हालांकि, यह जल्द ही बदल सकता है। लेटेस्ट अपडेट में, टेलीग्राम ऐप के अपकमिंग वर्जन के लिए कोड को मुफ्त स्लोगन को छोड़कर एक अलग टैगलाइन के साथ ऑनलाइन देखा गया है। नए स्ट्रिंग्स से हिंट मिलता है कि कंपनी रेवेन्यू हासिल करने के लिए ऐप के लिए एक और तरीके की टेस्टिंग कर रही है।

विज्ञापन भी दिखाएगी कंपनी!
ट्विटर पर जाने-माने डेवलपर एलेसेंड्रो पलुजी (@alex193a) ने सुझाव दिया कि टेलीग्राम जल्द ही अपने पेड वर्जन को लॉन्च करने के लिए ऐप की शुरुआती टैगलाइन को बदल रहा है। डेवलपर द्वारा शेयर किए गए नए डेटा स्ट्रिंग्स में एक नई टैगलाइन शामिल है “टेलीग्राम चैट और मीडिया के लिए फ्री अनलिमिटेड क्लाउड स्टोरेज प्रदान करता है।” स्क्रीनशॉट्स से यह भी पता चलता है कि कंपनी का विज्ञापन दिखाने का भी प्लान है। टेलीग्राम प्रीमियम सब्सक्रिप्शन से एक्स्ट्रा स्टिकर भी अनलॉक होने की उम्मीद है।

Back to top button